पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने जीता कांस्य पदक

अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने जीता कांस्य पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट में अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम के टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। पीटीयू की तरफ से टीम को कांस्य पदक दिया। कॉलेज के एमडी एडवोकेट अमित शर्मा, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. ओम कुमार हर्ष और प्रिं. डॉ. वीके बांगा ने संयुक्त रूप में बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों से आई 32 टीमों ने हिस्सा लिया। टीम के कॉलेज पहुंचने पर उसका स्वागत किया। एमडी एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि कॉलेज सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि खेलों में भी उन्नति कर रहा है। टीम ने इस सफलता का श्रेय एमडी एडवोकेट अमित शर्मा, ग्रुप डायरेक्टर डा. ओम कुमार हर्ष और प्रिंसिपल डॉ. वीके बांगा को दिया। टीम के खिलाडिय़ों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि वे उस कॉलेज में पढ़ रहे हैं जहां शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक व मानिसक विकास की तरफ भी ध्यान दिया जाता है।