बार काउंसिल ने आयोजित किया सेमिनार
भास्कर नयूज - अमृतसर
बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाना की ओर से चेयरमेन रणधीर सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम दौरान लॉ में ग्रेजुएट विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस मौके पर बार काउंसिल के सचिव करणजीत सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने लॉ के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। इसके साथ ही अमृतसर में बार काउंसिल को सब-कार्यालय बनाने के लिए चार कनाल जगह दिए जाने का भी ऐलान किया। काउंसलि सदस्यो ने मंत्री का आभार जताया।