पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट में हामी भर निगम ट्रस्ट ने नहीं बनवाई जहाजगढ़ सड़क

हाईकोर्ट में हामी भर निगम-ट्रस्ट ने नहीं बनवाई जहाजगढ़ सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बेरुखी का खामियाजा ट्रांसपोर्ट नगर ((ट्रक स्टैंड)) के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इलाके के कारोबारी और लोगों के मुताबिक चार माह से इलाके में सीवरेज डाले जाने के बाद सड़क नहीं बनाई गई है।
निगम के पास जाते हैं तो ट्रस्ट का इलाका होने का हवाला दिया जाता है, और ट्रस्ट कहता रहा कि गत वर्ष स्कीम निगम को हेंडओवर कर दी गई है। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई और गत माह हाईकोर्ट में तलब होने पर निगम कमिश्नर और ट्रस्ट चेयरमैन संदीप रिषी ने शीघ्र सड़क बनवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण
इलाका कारोबारियों का काम ठप हुआ पड़ा है।
सीवरेज डाला और मलबा फेंक चले गए
इलाका निवासी एडवोकेट सुखविंदर सिंह मेंहदी रत्ता का कहना है कि निगम ने सीवरेज डालने के लिए 4 माह पहले सड़क को खोदा था। सीवरेज डालने के बाद सड़क बनाने की बजाय सभी गड्ढों को मलबे से ढक दिया गया। 3 माह से इलाके में कीचड़ भरा पड़ा है। इसे लेकर वह मेयर बख्शी राम अरोड़ा से मिले थे, जिन्होंने कहा कि सड़क ट्रस्ट की ओर से बनाई जानी है। इस पर उन्होंने ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप ऋषि से संपर्क साधा तो उनका कहना था कि इसे निगम बनाएगा।
जो मर्जी बनवाए, सड़क बननी चाहिए : गुरचरण
गुरचरण सिंह कहते हैं कि सरकार ने कई तरह के टैक्स तो लगा दिए, लेकिन विकास करवाना भूल गई। व्यापार ठप होकर रह गया है। अब सड़क निगम बनाए या ट्रस्ट? उन्हें तो काम होने से मतलब है।
चार महीने से कारोबार ठप पड़ा है : बलदेव
बलदेव सिंह कहते हैं कि घुटनों तक कीचड़ होने के कारण कोई भी वाहन इधर आने को तैयार नहीं। जिसके कारण कारोबारियों को सामान भेजने और मंगवाने में दिक्कत आ रही हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
इलाके में आने को कोई तैयार नहीं : अमनदीप
अमनदीप सिंह कहते हैं कि यह सड़क चमरंग रोड से सीधे राम तलाई तक जाती है, लेकिन कीचड़ होने के कारण कोई इधर से गुजरना पसंद नहीं करता है। कई बाद मजबूरी में इस रास्ते से भी जाना पड़ता है।




सरकार के पास भेजा प्रस्ताव : डीपीएस खरबंदा

॥इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने सड़क बनाने का प्रस्ताव पास तो कर दिया है, जिसे अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के पास भेज दिया है।

डीपीएस खरबंदा, निगम कमिश्नर

इलाके के व्यापारियों और लोगों को जहाजगढ़ सड़क पर फैले कीचड़ में से कपड़े और जीते गंदे करके दुकानों और घर तक पहुंचना पड़ता है।

रोज कीचड़ में से होकर आना-जाना पड़ता है...

ट्रस्ट को पैसे देने को कहेंगे : मेयर अरोड़ा

॥सड़क बनाने के लिए पैसे ट्रस्ट ने देने हैं और टेंडर निगम ने लगाने हैं। ट्रस्ट ने सीवरेज बिछाने के ही पैसे दिए थे, इसलिए सीवरेज के बाद सड़क बनाने का काम नहीं हो सका। अब वह दोबारा ट्रस्ट के चेयरमैन को पत्र लिखकर पैसे जारी करने को कहेंगे।

बख्शी राम अरोड़ा, मेयर

निगम को टेंडर लगाने के लिए कहा है : रिषी

॥निगम ने विभिन्न सड़कों को बनाने के लिए 6.85 करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन उन्होंने निगम को टेंडर लगाकर काम अलाट करने को कह दिया है। जैसे-जैसे मेरे पास बिल सबमिट होते जाएंगे पैसा जारी होता रहेगा। मैंने प्रस्ताव भी पास कर दिया है।

संदीप रिषी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट



४ माह से निगम और ट्रस्ट झाड़ते रहे पल्ला, इलाके के लोगों ने दायर की थी याचिका