पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसो. को सीएम का आश्वासन

पंजाब फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसो. को सीएम का आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> लोक हितों के साथ खड़ी है सरकार : ज्याणी
भास्कर न्यूज - अमृतसर
फूट सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट से पंजाब के कारोबारियों को राहत मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने पंजाब फेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन को भरोसा दे दिया है। कारोबारियों का कहना है कि इससे कारोबार ही नहीं, बल्कि आम लोगों को भी राहत मिलेगी। दूसरी तरफ सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी का कहना है कि उनकी सरकार लोक हितों के साथ खड़ी है। फेडरेशन के संयोजक सुभाष गोयल ने जारी प्रेस बयान में बताया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल उनके नेतृत्व में 20 जनवरी को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिला था। इसमें फेडरेशन ऑफ द करियाना एंड ड्राइफ्रूट एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा, गुरजीत सिंह बेदी, कमल किशोर अमृतसर टी ट्रेडर्स एसोसिएशन के मधुकर तालवाड़, मनप्रीत सिंह लक्की, रूपेश गोइनका, मिश्री बाजार एसोसिएशन के अरजिंदर सिंह, अशोक चुग, ढाब बस्तीराम एवं कनक मंडी एसोसिएशन के विनय पाठक, सुरजीत सिंह आदि पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, तरुण चुग आदि के साथ मुलाकात की थी और सीएम ने भरोसा दिलाया कि इसे यहां लागू नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी का कहना है कि सरकार कारोबारियों और जनता के हितों के साथ खड़ी है और इसे उनकी मांगों के मद्देनजर अमल में नहीं लाया जाएगा।




ये है मामला

केंद्र सरकार ने पांच फरवरी 2013 को देश के सभी राज्यों के साथ-साथ पंजाब में भी नोटिफिकेशन जारी करके इस एक्ट को लागू करे की बात कही थी। इसके बाद कारोबारियों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि इस एक्ट को पंजाब जैसे खेती प्रधान राज्य में लागू करना संभव नहीं है। उनका कहना था कि हमारे पास इसके मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं है। इसके बाद राज्य सरकार ने इसे चार फरवरी 2014 तक टाल दिया था।