- Hindi News
- वैट 15 ई फाइलिंग के अंतिम दिन बंद रहा सर्वर
वैट-15 ई-फाइलिंग के अंतिम दिन बंद रहा सर्वर
अमृतसर - वैट-15 ई-फाइलिंग के अंतिम दिन वीरवार को विभागीय सर्वर बंद रहने से आन लाइन रिटर्नें दाखिल नहीं हो पाईं। सेल्स टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मुनीष उप्पल के अलावा पूर्व प्रधान एडवोकेट नवीन सहगल, राजन बजाज, रंजीत शर्मा, एसपी सिंह, जीएस ग्रोवर, सौरभ मेहरा ने कहा कि 28 और 29 जनवरी को भी विभागीय सर्वर कई घंटे बंद रहा था। इसके बाद तीसरी तिमाही रिटर्न के आखिरी दिन वीरवार को सुबह 11 बजे के बाद कोई रिटर्न फाइल नहीं हो पाई, जिसके कारण ई-फाइलिंग के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। वैट डीलर पहले से ही सरकार को बनता टैक्स भर चुके हैं, इसमें सरकार के रैवेन्यू को कोई नुकसान नहीं है। उधर इस संबंध में डीईटीसी अमृतसर डिवीजन एलके जैन ने कहा कि वह शुक्रवार को ईटीसी पंजाब अनुराग वर्मा से मिलने जा रहे हैं।