- Hindi News
- बाइक सवार से हुई लूट, पुलिस ने किया इंकार
बाइक सवार से हुई लूट, पुलिस ने किया इंकार
भास्कर न्यूज - अमृतसर
वीरवार की शाम लोहरका रोड से गुजर रहे बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी गुरप्रीत सिंह से बाइक सवार लुटेरों ने 9 हजार रुपए तथा मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। गुरप्रीत सिंह शाम को घर की तरफ जा रहा था, वह जैसे ही लोहारका रोड पर पहुंचा दो बाइक सवारों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने इसके पास पड़े नौ हजार रुपए और मोबाइल छीन लिए। उसने शोर मचाया तो लुटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सिविल लाइन तथा थाना कंटोनमेंट की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों ही थानों के मुलाजिम इस बहस में पड़े रहे कि यह इलाका उनके अधीन नहीं आता। इस संदर्भ में दोनों ही थानों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना होने से इंकार किया है।