- Hindi News
- राजू चिकना मर्डर केस की अगली सुनवाई सात को
राजू चिकना मर्डर केस की अगली सुनवाई सात को
भास्कर न्यूज - अमृतसर
कचहरी परिसर में हुई गोलीबारी में मारे गए गैंगस्टर जतिंदर उर्फ राजू चिकना केस की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। वीरवार को मामले में गैंगस्टर अंकुर लिखारी और संजीव कुमार बब्बा न्यायाधीश नवजोत सोहल की अदालत में पेश हुए। ज्ञात रहे कि 15 जनवरी 2010 को चिकना और उसका साथी सुखविंदर सिंह अतिरिक्त जिला व सेशन जज कोर्ट में तारीख भुगतने आए थे। इसी बीच स्कार्पियो सवार हमलावरों ने चिकना को घेर कर गाड़ी से ही गोलियां दागी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस भी हरकत में आई और फायरिंग शुरू हो गई थी, जिसमें तरनतारन पुलिस का कांस्टेबल जगजीत भी घायल हुआ था।