- Hindi News
- गिद्दा में 5 जिलों में हासिल किया प्रथम स्थान
गिद्दा में 5 जिलों में हासिल किया प्रथम स्थान
फाजिल्का - एडीशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अथार्टी पंजाब के निर्देशानुसार जोन-1 फरीदकोट जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा जिलों की टीमों के भंगड़ा व गिद्दा के मुकाबले गत दिवस डा. चंदा सिंह मरवाह सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटकपूरा में करवाए गए। इन मुकाबलों में 9वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिल्का की गिद्दा टीम ने प्रथम स्थान दिलवाया। शुक्रवार को टीम की छात्राओं को फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी संदीप धूडिय़ा व स्कूल प्रिंसिपल जगदीश मदान ने सम्मानित किया।