चाहल फिर से बने अबोहर के एसपी
अबोहर - पंजाब सरकार ने बीते सप्ताह अबोहर से बठिंडा स्थानांतरित किए कुलदीप चाहल को पुन: अबोहर का एसपी नियुक्त कर दिया है। अबोहर की स्वयंसेवी संस्थाओं और लोगों की मांग पर उनका वापस तबादला किया है। उल्लेखनीय है कि करीब 4 माह तक बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं देते हुए कुलदीप चाहल ने गुंडा तत्वों पर नकेल कसी थी। चहल को पुन: अबोहर लगाए जाने पर खुशी जताई है।