पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट फैकल्टी की हड़ताल जारी

गेस्ट फैकल्टी की हड़ताल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
एमआर कॉलेज में गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन का अपनी मांगों को चल रहा अनिश्चितकालीन समय का धरना मंगलवार को 8वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रधान शेर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार लेक्चररों के संघर्ष को डंडे के जोर पर दबाना चाहती है। गेस्ट फेकल्टी अध्यापक जोकि बठिंडा में धरना दे रहे थे, को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों को सरकारी खजाने से वेतन जारी किया जाए, विद्यार्थियों का पीटीए फंड बंद किया जाए आदि शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती उनकी अनिश्चतकालीन धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर धरने पर बैठे प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह, कविता सपड़ा, सौरव कुमार, रिंकल कुमारी, दिव्या, अनिल मीनाक्षी, गुरजिंदर कौर, वीरपाल कौर, ममता ग्रोवर, उनिका कंबोज, प्रवीण रानी आदि मौजूद थे।
हड़ताल से परेशान छात्रों ने भी की नारेबाजी: उधर, गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते परेशान हो रहे छात्रों ने भी प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र रविंदर, कुलविंदर, साजन, पवन, सुरिंदर, सुखविंदर, विक्रम, शुभम, मनजिंदर, संदीप सिंह, आशीष, महावीर आदि ने बताया कि लेक्चररों की चल रही हड़ताल के चलते उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, जबकि परीक्षा नजदीक आ गई है। इसमें उनका क्या कसूर है।
उन्होंने बताया कि गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर जोकि सरकारी सुविधाएं तो लेते हैं मगर काम अपनी मर्जी से करते हैं। महीने में 15-15 दिन कॉलेज में नहीं आते। सरकार इस मसले को गंभीरता से लेकर हल करवाए, ताकि हमारी पढाई का नुकसान न हो। उन्होंने सरकार से प्रशासन से मांग की कि गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों की हड़ताल जल्द से जल्द खत्म करवाई जाए या इनका कोई पक्का हल निकाला जाए। ((झांब))