रामपुरा ने जीते भंगड़ा मुकाबले
बठिंडा - जिला शिक्षा अफसर ((सेकेंडरी)) हरकंवलजीत कौर की अगुवाई और भुपिंद्र कौर प्रिंसिपल देसराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा के प्रयासों से रमसा के अधीन जिला स्तरीय भंगड़े के मुकाबले देसराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाए गए। इनमें तलवंडी साबो, नथाना, बठिंडा, संगत तथा रामपुरा वेस्ट ब्लॉक की टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों में रामपुरा गांव ((ब्लॉक रामपुरा वेस्ट)) ने पहली तथा कोटशमीर ((ब्लॉक बठिंडा)) ने दूसरी पोजीशन प्राप्त की। जज की भूमिका स. हरदर्शन सिंह सोहल तथा मैडम गुरप्रीत कौर जंगीराणा ने निभाई। इस मौके पर नोडल अफसर स.सुरिंद्र सिंह मान तथा लेक्चरर रतन सिंह इंचार्ज उपस्थित थे।