पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के लिए थालियां भेंट की

बच्चों के लिए थालियां भेंट की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - श्री साईं सेवा दल बठिंडा ने महंत गुरबंता दास मूक, बधिर स्कूल में रहते बच्चों को खाना-खाने के लिए 100 थालियां उपलब्ध करवाई। प्रिंसिपल मनिंदर कौर से मिलने पर पता चला कि यहां पढ़ते बच्चों के साथ-साथ कुछ बच्चे यहां होस्टल में भी रहते हैं जिनके लिए खाना खाने की कुछ थालियों की आवश्यकता है। इस पर सेवा दल ने 100 थालियां उपलब्ध करवाई। सेवा दल के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां भी बांटी तथा बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार कलाकृतियां, पेंटिंग, ग्रीटिंग्स आदि देखे। सेवा दल के मेडिकल कैंप प्रमुख बलविंद्र टैगोर द्वारा भी इन बच्चों के लिए जल्द ही एक मेडिकल कैंप आयोजन करने का फैसला लिया गया। मौके पर सेवा दल के अध्यक्ष अंकित गोयल, सचिव गोविंद माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अरविंद जैन, सीनियर सदस्य दविंद्र, अमित गर्ग, मनीश गुप्ता, संजीव, डेवी, हनी उपस्थित थे।