पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने कार्यक्रम पेश कर पंजाबी सभ्याचार की यादों को ताजा किया

छात्राओं ने कार्यक्रम पेश कर पंजाबी सभ्याचार की यादों को ताजा किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटकपूरा
बठिंडा रोड पर स्थित शिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम में सर्द हवाओं के बीच पंजाबी सूफी गायिका डॉ ममता जोशी की आवाज का जादू लोगों पर खूब चढ़ा। छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति की सजीव झलक पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुकुल इंस्टीट्यूट फॉर वोमेन के मैदान में चली रही कार्यक्रम के मुख्य मेहमान फरीदकोट की सांसद परमजीत कौर गुलशन व विशेष मेहमान बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स बठिंडा के प्रबंध निर्देशक गुरमीत सिंह धालीवाल थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक कुलदीप सिंह धालीवाल ने की।
मेहमान सांसद ने कहा लड़कियों को शिक्षा उपलब्ध करवाना समय की मुख्य जरूरत है। यह पहल एक शिक्षित व आत्मनिर्भर महिला वर्ग की समाज का तरक्की की सही राह दिखा सकता है। कॉलेज के प्रबंध निर्देशक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अन्य कई राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम तय कर रही है। यहां मेधावी छात्रों को सवा करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जा रही है जिस में से 63 लाख रुपये कोटकपूरा के कॉलेज व 62 लाख रुपये की छात्रवृत्ति कीरतपुर साहिब में स्थापित संस्थान की दूसरी शाखा की छात्राओं को दी जाएगी। पंजाबी सूफी गायिका डा ममता जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक कलाम से व संपन्नता प्रसिद्ध गीत दमादम मस्त कलंदर से की। करीब एक घंटा चले इस संगीतमय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं को मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें खूब नचाया। कई पंजाबी फिल्मों में अपनी कला का जादू दिखा चुके कोटकपूरा के सेट निर्देशक रणजीत शर्मा के निर्देशन में पंजाबी संस्कृति की सजीव झलक दिखा। पंजाबी वेशभूषा से सुसज्जित छात्राएं इस कार्यक्रम का विलक्षण आकर्षण रही। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश रुपाणा ने किया। ((परविंदर))