बैंगो ने जलाए चाइना डोर के गट्टू
भास्कर न्यूज - बठिंडा
शहर की समाज सेवी संस्थाओं के संगठन बैंगो ने बुधवार को चाइना डोर के खिलाफ एक रैली निकाली। बैंगो के मेंबरों ने फायर ब्रिगेड चौक पर कुछ चाइना डोर को आग के हवाले भी किया। प्रशासन का ध्यान बार-बार इस ओर दिलाने के बावजूद चाइना डोर खुलेआम बिक रही है, पुलिस भी किसी तरह का सर्च अभियान चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ नहीं चला रही। इससे संस्थाओं में प्रशासन के खिलाफ भी रोष है। रैली के दौरान बैंगो के मेंबरों ने हाथों में बैनर उठा कर लोगों से अपील की कि वे इस जानलेवा डोर का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह डोर इंसान के साथ साथ पक्षियों के लिए भी घातक है। समाज सेवी संस्थाओं ने जिला व पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि वे इन डोर के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस दौरान संदीप परचंदा, एपी ग्रोवर, सोहन महेश्वरी, राकेश नरूला,रमेश मेहता, सोनू महेश्वरी, प्रदीप गोला मौजूद थे। संस्था के साधू राम कुसला ने शहरवासियों से अपील की कि वे भी इस अभियान में शामिल हों।