पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोशल साइट पर ‘आप’ को घेर रही है भाजपा

सोशल साइट पर ‘आप’ को घेर रही है भाजपा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - बठिंडा
आम आदमी पार्टी की बढ़ रही सदस्यता से पंजाब की राजनीतिक पार्टियों में खलबली मच गई है। उनके द्वारा सोशल साइटों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। जबकि उनके पोस्ट पर ही कुछ लोग उनके ही खिलाफ कमेंट रहे हैं। कुछ लोग उनके पक्ष में भी कमेंट दे रहे हैं। पंजाब भाजपा ‘आप’ से ज्यादा खतरा महसूस कर रही है। उनके द्वारा हर रोज नए पोस्ट डाले जा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि केजरीवाल तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए किसी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। साथ ही लोग मोदी के नाम को भूलते जा रहे हैं।