जरूरतमंदों को 50 गर्म कंबल बांटे
बठिंडा। जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए पंचवटी नगर के प्रधान समाजसेवी जनक राज अग्रवाल, केवल कृष्ण गर्ग, सुरिंद्र कुमार गर्ग और उनके परिवार की ओर से समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से 50 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल बांटे गए। संस्था के सदस्यों रवि बांसल, अमित गर्ग, शिवम शर्मा, रवि गोयल, सुमित गर्ग और आकाश गर्ग ने खुले आसमान तले गुजर बसर करने वाले लोगों को कंबल बांट कर उन्हें सर्दी से राहत पहुंचाई। अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी व उपाध्यक्ष रोहित गर्ग ने दानी परिवार का आभार प्रकट किया।