पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइना डोर की चपेट में आकर पक्षी घायल

चाइना डोर की चपेट में आकर पक्षी घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
चाइना डोर के कारण पक्षियों के घायल होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में चाइना डोर के कारण तीन कबूतर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय जीव रक्षक संगठन पेटा ((पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स)) की सहयोगी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने चाइना डोर से मुक्त करवाकर उपचार शुरू
कर दिया है। टीम के प्रवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि इन कबूतरों को धोबी बाजार, किला रोड व पुज्जां वाला मोहल्ला में चाइना डोर से मुक्त करवाया गया है। शिवम ने बताया कि इन दिनों में जानलेवा चाइना
डोर के इस्तेमाल के कारण इस
तरह की घटनाओं में वृद्धि होनी शुरू हो गई है।