पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरनदीप कौर रही प्रथम और एरविन को मिला दूसरा स्थान

किरनदीप कौर रही प्रथम और एरविन को मिला दूसरा स्थान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
विश्व हैंड राइटिंग डे के अवसर पर दैनिक भास्कर ने सारस केलीग्राफी के सहयोग से दो स्कूलों में हैंड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। द मिलेनियम स्कूल व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्कूलों के 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया।
पुलिस पब्लिक स्कूल के तीसरी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा के छात्रों के बीच लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रों को तीन कैटेगरी में बांटा गया था। लेखन प्रतियोगिता के पहली कैटेगरी जिसमें तीसरी कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। इसमें किरनदीप कौर ने पहला स्थान व एरविन ने दूसरा व कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी कैटेगरी जिसमें छठी से लेकर आठवीं तक की क्लास के छात्रों को शामिल किया था।
पहला स्थान चेतना व दूसरा स्थान पवनदीप कौर व तीसरा स्थान शिखा नागपाल ने हासिल किया। वहीं तीसरी कैटेगरी जिसमें नौंवी व दसवीं कक्षा के छात्रों ने हिस्सा लिया। अगम रवजीत ने पहला स्थान व नेहा गोयल ने दूसरा व हसन प्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्रों को स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका सिंह की तरफ से इनाम दिए गए। प्रिंसिपल ने कहा कि सुंदर लिखना भी एक कला है। इस अवसर पर सारस केलीग्राफी की गीता नेगी ने बताया कि शहर के लोग अपनी लिखाई को सुधारने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं शैलजा मोंगा ने कहा कि सुंदर लिखना अब आसान हो गया है। क्योंकि अब ऐसी तकनीक शिक्षा के क्षेत्र में आ चुकी है। जिसके माध्यम से सुंदर लिखना सिखा जा सकता है। उधर, शहर के द मिलेनियम स्कूल के कैंपस में भी हैंड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता स्कूल के 300 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा के मन्नत अरोडा ने पहला स्थान,हीना अली ने दूसरा स्थान व परी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं चौथी कक्षा के पूजा कुमारी ने लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान, सहज ने दूसरा व नीमित सिंगला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पांचवीं कक्षा के परीशा ग्रोवर ने पहला स्थान, भावना ने दूसरा व सशिका बंसल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता को स्कूल की प्रिंसिपल अंजू धवन की तरफ से इनाम दे कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता अंजू शर्मा की देखरेख में हुई। अंजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस दौरान छात्रों को सुंदर लिखाई के कुछ टिप्स भी दिए। इस अवसर पर नीलम गर्ग,संजीव गर्ग,करण मोंगा,अमन भी मौजूद थे।