मिनी सचिवालय के बाहर गरजे डिपो होल्डर्स
भास्कर न्यूज - बठिंडा
वीरवार को मिनी सचिवालय के बाहर डिपो होल्डर्स ने रोष प्रदर्शन किया। डिपो होल्डर्स ने रोष प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। रोष प्रदर्शन के बाद डिपो होल्डर्स यूनियन के सदस्यों ने तहसीलदार को अपना मांगपत्र सौंपा। प्रदर्शन कर रहे डिपो होल्डर्स को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान संतोष सिंह ने कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है। तो डिपो होल्डर्स लोकसभा चुनावों में सरकार का बहिष्कार करेंगे। उन्होंनें कहा कि पूरे राज्य में 26000 डिपो होल्डर्स 2 दिसंबर से हड़ताल पर है। लेकिन कई बार राज्य सरकार से बात की गई। लेकिन राज्य सरकार ने अब तक डिपो होल्डर्स के लिए कोई कार्य नहीं किया है। जिससे डिपो होल्डर्स असमंजस में है। चेयरमैन दलीप सिंह ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगो पर विचार नहीं करेगी। तो आने वाले दिनों में डिपो होल्डर्स सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
उन्होंनें कहा कि राज्य सरकार डिपो होल्डर्स के हितों की अनदेखी कर रही है। जिससे डिपो होल्डर्स का भविष्य खतरे में है। दिसंबर माह में फूड सिक्योरिटी एक्ट की कवायद शुरु होने के साथ ही राज्य के 26000 डिपो होल्डर - स्टेट डिपो होल्डर एसोसिएशन के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।
कई बार राज्य सरकार व डिपो होल्डर्स के बीच हुई बातचीत के बेनतीजा रही है।
डीएफएससीकैप्टन प्रवीण विज ने बताया कि जिले में एसडीएम नेतृत्व में नीले कार्ड के लिए आए हुए आवेदनों पर सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार को भेज दी जाएगी।