पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर उतरे लेक्चरर, नारेबाजी कर किया विरोध

सड़क पर उतरे लेक्चरर, नारेबाजी कर किया विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सरकारी राजिंदरा कॉलेज के गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन का धरना वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर तक यूनियन ने गेट रैली की। इसके बाद दोपहर में उन्होंने मुख्य रोड़ पर जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। बाद में कोतवाली पुलिस के आने के बाद उन्होंने रास्ता खोला। इस दौरान लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। तलवंडी साबो, मानसा व डबवाली की तरफ से आने वाले लोगों को यही सड़क बाजार से जोड़ती है। इसलिए इन साइडों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, इस धरने से विद्यार्थियों की पढाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में जब इनकी परीक्षा नजदीक है। लेक्चरर यूनियन की नेता रीटा अग्रवाल, राजपाल कौर, प्रकाश सिंह, सरजीवन रानी व हरविंदर कौर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मंजूरशुदा पदों पर काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा दिसंबर 2011 को केबिनेट में यह फैसला हुआ था कि उनको 10 हजार रुपए व हर वर्ष 10 फीसदी वृद्धि की जाएगी। पर अभी तक इस फैसले को लागू नहीं किया गया। यूनियन की मांग है कि केबिनेट में किए गए फैसले को सही ढंग से तुरंत लागू किया जाए, जिसके लागू होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।