पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानी महल की मरम्मत के लिए ब्लूप्रिंट तैयार

रानी महल की मरम्मत के लिए ब्लूप्रिंट तैयार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
ऐतिहासिक किला मुबारक में स्थित रानी महल की मरम्मत के लिए आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। विभाग के मुताबिक ब्लू-प्रिंट्स के अनुसार रानी महल और किले के फाटक पर स्थित अन्य हिस्सों की मरम्मत का एस्टीमेट तैयार कर चंडीगढ़ कार्यालय भेजा जाएगा तथा बजट आने के बाद रानी महल की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पुरातत्व विभाग के मुताबिक पिछले साल नवंबर में चंडीगढ़ सर्कल की टीम ने रानी महल का दौरा किया था, जिसके सर्वेक्षण के बाद अब तीन माह में ब्लूप्रिंट तैयार किया जा सका है।