पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आठ सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज

शहर में आठ सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने व कंप्यूटर पर लाटरी लगाने के आरोप में शहर के अलग-अलग जगहों से आठ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को इस दौरान आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद की है। थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि शिव कुमार निवासी परसराम नगर व राजेश कुमार निवासी गोपाल नगर ने एक दुकान किराए पर लेकर वहां लोगों को कंप्यूटर पर लाटरी व सट्टा लगाने के काम कर रहे हैं।
जहां पुलिस छापामारकर उक्त दोनों को हिरासत में लिया। और उनके पास से 770 रुपए नकद बरामद किए। इस दौरान सुखदेव सिंह व गगनदीप को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उन पर भी सट्टा लगवाने व लाटरी बेचने का आरोप था। इनके पास से 810 रुपए बरामद किए गए। इसी क्रम में राज कमल निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर व राजेश कुमार को भी सट्टा व कंप्यूटर पर लाटरी लगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 940 रुपए बरामद किए। पुलिस ने सुनील कुमार व संदीप कुमार वासी जोगी नगर को गिरफ्तार कर उनके पास से 760 रुपए बरामद किए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ
मामला दर्ज किया है। वैसे, पुलिस के लिए यह नया मामला नहीं है। पुलिस रोज दिन ऐसे लोगों को पकड़ती है और छोड़ती है।