पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुक्तसर और बठिंडा में बिजली के ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने वाले गिरोह को जिला पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपियों से 1 क्विंटल 60 किलो चोरी का तांबा बरामद किया गया है।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गुरजंट सिंह निवासी फूलोमिट्ठी तथा हरदीप सिंह उर्फ बाबा निवासी हमीरगढ़ ने एक गिरोह बना रखा है जो जिला बठिंडा तथा मुक्तसर के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों को चोरी कर उनका तांबा निकालकर अपने दूसरे साथियों विनोद कुमार निवासी गली नंबर 10 परसराम नगर, छिंदा सिंह पुत्र निवासी जीदा तथा हरजीत सिंह निवासी खेमुआणा जो कबाड़ी का काम करते थे को बेच देते थे।
सीआईए स्टाफ गुरिंदर सिंह व उनकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शक के आधार पर इनको जांच के लिए रोका। इसी दौरान आरोपियों से एक गुरजंट सिंह निवासी फूलोमिट्ठी मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग निकला जबकि तीन अन्य आरोपियों विनोद कुमार, छिंदा सिंह तथा हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान आरोपी हरदीप सिंह के पास से एक प्लास्टिक का कट्टा जिसमें 20 किलो तांबा, एक थैला जिसमें एक पेचकस, चाबियां तथा प्लास थे बरामद किया। आरोपियों ने माना कि उन्होंने मुक्तसर के गांव छापियांवाली, कर्मपट्ठी के नजदीक, फकरसर थेहड़ी, हुस्नर, धानेवाला, जंडवाला, धुन्नेवाला, कोठे केहर सिंह वाले गांव जोधा, कोठे सुखना अबल छत्ते वाला, भूंदड तथा बठिंडा के गांव गोबिंदपुरा तथा भागी बांदर से ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी किया है।
इस बोर मे जिला श्री मुक्तसर साहिब तथा बठिंडा जिले के इन गांवों के थानों मे चोरी के मामले भी दर्ज हैं। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए हरदीप सिंह, विनोद कुमार व छिंदा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है वहीं आरोपी गुरजंट व हरजीत सिंह वासी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.