पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान

नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीरवार को भाजपा युवा मोर्चा ने सिविल हास्पिटल में रक्तदान कैंप लगाया। रक्तदान कैंप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान विक्रम लक्की के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन भाजपा के जिला प्रधान परमिंदर गोयल ने किया। उन्होंनें युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नेताजी के व्यक्तित्व से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। रक्तदान के अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री उमेश शर्मा, नीरज जौड़ा, युवा मोर्चा के मनीष शर्मा, पुनीत गर्ग, सुखमंदर सिंह, रवि बाक्सर, मनीष कांसल, मोहन वर्मा, रविंदर रूबी, राजीव मिश्रा, गोपाल ऊधम सिंह, देवेंदर सिंह, राजेश उपस्थित रहे।