कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
बठिंडा - बठिंडा-डबवाली रोड पर गुरूसर सैहनेवाला के पास कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे व घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बिक्कर सिंह पुत्र कृपाल सिंह के तौर पर हुई। उधर, अफीम वाली गली में एक अपाहिज नौजवान विनोद कुमार अचानक गिर कर घायल हो गया। उसे भी संस्था ने सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।