- Hindi News
- यहां से गुजरें तो अलर्ट रहें : हाजी रतन चौक समेत कई जगह गड्ढे, रोज गिर रहे हैं लोग
यहां से गुजरें तो अलर्ट रहें : हाजी रतन चौक समेत कई जगह गड्ढे, रोज गिर रहे हैं लोग
बठिंडा - केबल डालने के लिए टेलीफोन कंपनियों द्वारा खोदे गए गड्ढों में गिरकर कभी बाइक सवार घायल हो रहे हैं तो कभी लोगों की कारें फंस रही हैं। जिले में 4 जी नेटवर्क के लिए एक टेलीकॉम कंपनी को केबल बिछाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए कंपनी द्वारा शहर में जगह जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं। लेकिन केबल बिछाने के बाद भी गड्ढों को ठीक तरह से भरे बिना ही छोड़ा जा रहा है। वीरवार को हाजी रतन चौक के पास एक बैंक मैनेजर की कार गड्ढे में धंस गई। इसी तरह गुरु नानकपुरा मोहल्ला में नगर निगम की तरफ से पानी की पाइप बिछाने के बाद गड्ढों को सही ढंग से नहीं भरा, जिससे वाहन उसमें धंस रहे हैं। निगम के सहायक कमिश्नर कमलकांत गोयल ने कहा कि जिले में 4 जी नेटवर्क के लिए रिलायंस कंपनी को केबल बिछाने की अनुमति दी गई है। यदि कंपनी द्वारा खोदे जा रहे गड्ढों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। तो इसकी जांच करवाई जाएगी।