- Hindi News
- डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित
डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित
भास्कर न्यूज - बठिंडा
वीरवार को डीसी दफ्तर के बाबुओं के हड़ताल पर जाने से लोगों के भारी समस्या का सामना करना पड़ा। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान मेघ सिंह सिद्धू ने बताया कि वीरवार को डीसी दफ्तर,एसडीएम दफ्तर व तहसील कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काम काज बंद रखा। वीरवार को कर्मचारी संगरूर में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में भाग लेने गए हुए थे। यूनियन नेता हरबंस खिची ने चेतावनी दी कि जितनी देर तक उनकी मांगे मानी नहीं जाती,उनका संघर्ष जारी रहेगा।
बिजली ने भी किया परेशान
दो दिन से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में बिजली आंख मिचौली खेल रही है। इसके कारण दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश विभागों के पास जेनरेटर का कोई प्रबंध नहीं है। इस लिए उनका काम ठप हो गया।