तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
बठिंडा - भुच्चो मंडी स्थित एक कोठी की सेल के नाम पर कुछ व्यक्तियों ने मिलकर गलत बयान करवा कर महिला के साथ दस लाख की ठगी मार ली। पीडि़त ने इस की शिकायत एसएसपी बठिंडा को की। जांच के बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रमनदीप कौर वासी जंड़ा वाला ने बताया कि उन्होंने भुच्चो मंडी में एक कोठी लेनी चाही। उन्होंने वहां पर एक कोठी देखी व उनका सौदा 26 लाख में तय हुआ। उन्होंने दस लाख रुपए देकर जून माह में रजिस्ट्री करवाने की तिथि तय कर ली। उन्होंने जहां कोठी के दस्तावेजों की पड़ताल की, तो पता चला कि उक्त कोठी पर लोन लिया गया है। उनके साथ आरोपियों ने गलत बयाना कर दस लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने उसके पैसे भी नहीं लौटाए। एसएसपी के निर्देश पर एसपी ने उक्त मामले की जांच की व जांच के बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस को मनीषा शर्मा, विक्रम शर्मा व गुरबख्शीश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।