- Hindi News
- गुंबद पर कलश चढ़ाकर मनाएंगे गणतंत्र दिवस
गुंबद पर कलश चढ़ाकर मनाएंगे गणतंत्र दिवस
बठिंडा - शहर में श्री पंचमुखी बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट सबसे बड़ा धाम श्री पंचमुखी बालाजी धाम बना रहा है। यह मंदिर लाल सिंह नगर में स्थित है। प्रधान बंटी धुन्नीके ने बताया कि इस मंदिर में 108 फुट ऊंचा गुंबद बनाया गया है। ट्रस्ट अनोखे तरीके से गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस दिन गुंबद पर कलश चढ़ाकर समारोह मनाएंगे। यह शुभ कार्य संस्था के वाइस प्रधान विनोद समानी व उनके परिवार द्वारा किया जाएगा।