मलेरकोटला में होगा धर्मशाला का शुभारंभ
बठिंडा - हरपाल नगर में स्थित अग्रवाल पीरखाना में अग्रवाल पीर सेवादार चेरिटेबल ट्रस्ट कि मैनेजमेंट की मीटिंग बाबा तरसेम चंद गोयल कालियांवाली की अगुवाई में हुई। जहां निर्णय लिया गया कि मलेरकोटला में जो अग्रवाल पीर सेवादार की धर्मशाला बन कर तैयार हो गई है उसका उद्घाटन 1 मार्च को किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान बंटी धुन्नीके ने बताया कि धर्मशाला में बाबा जी का दीवान रखा जाएगा, जिसके बाद लंगर लगाया जाएगा। मीटिंग में ट्रस्ट के मेंबर तरसेम गोयल, अशोक गोयल, सोमनाथ सिंगला, विनोद कांसल, पम्मी, नोहर चंद, बॉबी, दर्शी, पवन बंसल, तेलु राम, हैप्पी ठेकेदार, मोहित जिंदल आदि मौजूद थे।