पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका के साथ गाली गलौज, केस

अध्यापिका के साथ गाली-गलौज, केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - माल रोड पर स्थित एक सरकारी स्कूल की अध्यापिक ने दो लोगों पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। अध्यापिका के बयानों के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर खिलाफ मामला दर्ज किया। जसवीर कौर वासी थर्मल कॉलोनी ने बताया कि वह माल रोड पर स्थित सरकारी गल्र्स स्कूल में पढ़ाती है। 21 जनवरी को वह स्कूल में छुट्टी के बाद अपनी कार पर सवार हो कर घर की तरफ लौट रही थी तो स्कूल के बाहर एक वैन चालक के साथ साइड को लेकर बोलचाल हो गई थी। इसके बाद वैन चालक व उसके एक साथी ने आगे जा कर उसकी कार कोल रोका व उसके साथ गाली गलौज किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जसवीर कौर के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रमनदीप सिंह व गोबिंद सिंह वासी बीबी वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया।