पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से सोना और नकदी चोरी

घर से सोना और नकदी चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोना व कुछ नकदी चोरी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है। दी शिकायत में बीबी वाला रोड वासी हुकम चंद गर्ग ने बताया कि 14 जनवरी को वह परिवार सहित बाहर गए थे। जब वे शुक्रवार को अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था व घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने के बाद पचा चला कि घर से करीब छह तोला सोना, 900 ग्राम चांदी व तीस हजार की नकदी गायब है। पीडि़त की शिकायत पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।