मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने पर केस
बठिंडा - गांव कुत्तीवाल खुर्द वासी एक व्यक्ति को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी के बारे में गलत मैसेज भेजता था। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। पुलिस ने बूटा सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह वासी कुत्तीवाल खुर्द ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति दो विभिन्न मोबाइल नंबरों से उसे मैसेज भेजता था। यह मैसेज उसकी पत्नी के नाम पर होते थे। इससे तंग आ कर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मैसेज भेजने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।