- Hindi News
- रिहर्सल के बीच शान से लहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी
रिहर्सल के बीच शान से लहराया तिरंगा, जवानों ने दी सलामी
भास्कर न्यूज - बठिंडा
खेल स्टेडियम में 26 जनवरी को मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले समारोह की तैयारियों संबंधी फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। शुक्रवार को गहरी धुंध और सर्दी होने के कारण प्रतिभागी सर्दी से कांपते रहे, जबकि दो दिन पहले हुई बरसात का पानी भी अभी तक पूरी तरह से सूखा नहीं था। इसलिए छात्रों को कीचड़ में ही रिहर्सल करनी पड़ी।
जिला पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह भुल्लर तथा सहायक डिप्टी कमिश्नर ((विकास)) सोनाली गिरी द्वारा इस रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों को मौके पर ही दूर करने के लिए आदेश दिए।
रिहर्सल के दौरान अलग-अलग टुकडिय़ों द्वारा परेड, विद्यार्थियों की पीटी शो, देश भक्ति से संबंधित गीतों पर कोरियोग्राफी तथा जिम्नास्टिक के अलावा गिद्दा तथा भंगड़ा पेश किया गया। रिहर्सल के बाद सोनाली गिरी ने अधिकारियों से गणतंत्र दिवस की तैयारियों तथा प्रबंधों को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए मीटिंग भी की। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरकंवलजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत कौर, सहायक शिक्षा अधिकारी पवित्र कौर के अलावा सहायक कमिश्नर नगर निगम बठिंडा कमल कांत गोयल उपस्थित थे।