- Hindi News
- ईटीटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की रोष रैली 26 को
ईटीटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की रोष रैली 26 को
बठिंडा - पिछले तीन वर्षों से उच्च योग्यता प्राप्त टीईटी पास बेरोजगार अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी को राज्य स्तरीय महा रोष रैली करेंगे। अध्यापक यूनियन के राज्य जनरल सचिव रघुवीर सिंह भवानीगढ़ ने बताया कि सरकार उच्च योग्यता प्राप्त टीईटी पास बेरोजगारों की भर्ती न करके टीईटी पास बेरोजगारों और पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले गरीब विद्यार्थियों का भविष्य तबाह कर रही है। राज्य प्रधान अमनदीप सिंह फूल ने कहा कि टीईटी की आड़ में सरकार 50 करोड़ के लगभग रुपये बेरोजगारों से बटोर चुकी है। सवाल उम्मीदवारों को रोजगार नहीं दिये जाने का है। पर कहीं कम गिनती में टीईटी पास बेरोजगारों को न नियुक्त करके स्कूली शिक्षा का बेड़ा गर्क किया जा रहा है। राज्य को—आर्डीनेटर गुरजंट सिंह मूनक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की बेरोजगार और शिक्षा विरोधी नीतियां बेरोजगारों को सड़क जाम करने, टंकियों पर चढऩे को विवश कर रही है। यूनियन के नेताओं ने ऐलान किया कि आर—पार की लड़ी जाएगी।