योजना और परिश्रम सफलता की कुंजी है
बठिंडा - शिव मंदिर स्ट्रीट में शुक्रवार को बठिंडा विकास मंच ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी राजिंदर चावला ने की। जहां प्रधान राकेश नरुला ने ने कहा कि आज के समाज में लोगों में असंतुष्टि की भावना अधिक है। सफलता पाने के लिए शार्टकट रास्ता अपनाने के लिए प्रयास रहते हैं। जबकि सफलता कड़ी मेहनत व अच्छी योजना से ही मिल सकती है। हमें स्वयं को समाज में अच्छा साबित करना है, तो पहले इसकी पूर्ण रूप रेखा तैयार करनी होगी। राजिंदर चावला, सेवाराम सिंगला आदि ने विचार रखे।