पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘काफिला रवाना होगा तरनतारन रैली में’

‘काफिला रवाना होगा तरनतारन रैली में’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - बाबा जीवन सिंह विद्यक व भलाई ट्रस्ट चंडीगढ़ के जिला प्रधान मास्टर रमेश सिंह कोटशमीर की अगुवाई में बठिंडा जिले के समस्त पदाधिकारियों की मीटिंग अंबेडकर भवन में की गई। जिसमें ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन पूर्व इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके वाइस चेयरमैन सुखचैन सिंह ने बताया कि रंघरेटा गुरु का बेटा का खिताब प्राप्त बाबा जीवन सिंह जी को समर्पित शहीद बाबा जीवन सिंह विद्यक ट्रस्ट की एक राज्य स्तरीय रैली आगामी 2 फरवरी को तरनतारन साहिब में दाना मंडी में हो रही है। तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यह चेतना रैली बाबा जीवन सिंह तथा उनके परिवार द्वारा सिक्ख कौम के लिए की कुर्बानियों को सम्मुख रखते हुए मजहबी सिक्ख कौम की आन तथा शान को बहाल करवाने के लिए की जा रही है। पंजाब भर से बसें, ट्रकों द्वारा हजारों की गिनती में संगतें पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि बठिंडा जोन के 9 जिलों बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा तथा फरीदकोट की कमान उनको सौंपी गई है जहां हर जिले से 20—20 छोटी गाडिय़ां या 5—5 बसों का काफिला जायेगा। इस मौके पर जिला प्रधान रमेश सिंह कोटशमीर ने कहा कि बाबा जीवन सिंह बारे इतिहास की खोज की है तथा उनके बारे में बहुत सा इतिहास छपवाकर मुफ्त भी बांटा जा रहा है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कदम है।