- Hindi News
- रिफाइनरी ने रेडक्रॉस के सहयोग से बांटे कंबल
रिफाइनरी ने रेडक्रॉस के सहयोग से बांटे कंबल
बठिंडा - ठंड के मद्देनजर गुरू गोबिंद सिंह रिफाइनरी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से गरीबों में कंबल वितरित किया है। महंत गुरबंता दास स्कूल फॉर डैफ्फएंड डंब चिल्ड्रन को 200 कंबल, कुष्ट आश्रम को 100, सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाऊ केंद्र को 30, वृद्ध आश्रम को 20 कंबल और रेडक्रॉस सोसायटी को 50 कंबल जरूरतमंदों के लिए दिए। रिफाइनरी की ओर से पहुंचे अधिकारी डिप्टी मैनेजर एचआर जीवनजोत सिंह, पीआरओ वाहेगुरू पाल सिंह, रैड क्रास सोसायटी के सचिव कर्नल रिटा, मुखत्यार सिंह कुलार और सहायक नरेश पठानिया ने कंबल भेंट किए। प्रिंसिपल मनिंदर भल्ला ने प्रयास की सराहना की। सचिव रेडक्रॉस कर्नल मुखत्यार सिंह कुलार ने बताया कि रिफाइनरी की तरफ से पहले भी सहायता की जा रही है।