मारपीट के आरोप में दस नामजद
बठिंडा - पुलिस ने मारपीट के विभिन्न मामलों में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में पूहला निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि बीते 22 जनवरी को कुछ व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसने अपनी कार कश्मीर सिंह को ठीक करवाने के लिए दी थी। उसकी कार को सही ढंग से ठीक नहीं किया गया था। इस बात को लेकर विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट की गई। इस शिकायत पर थाना नथाना ने कर्मजीत सिंह, गुरचरन सिंह, जसविंदर कौर, कश्मीर सिंह, मक्खन सिंह, जगजीवन सिंह व गगनदीप सिंह वासी पूहला के खिलाफ मामला दर्ज किया। उधर, थाना फूल पुलिस को दी शिकायत में हरदेव सिंह वासी भाईरूपा ने बताया कि पुरानी जमीनी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने लखवीर सिंह, सुखवीर सिंह व गुरदेव सिंह वासी तपा मंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया।