भाजपा ने की नियुक्तियां
भास्कर न्यूज - बठिंडा
भाजपा बठिंडा शहरी के जिला प्रधान परमिंदर गोयल के नेतृत्व में भाजपा के आई-टी सेल के जिला संयोजक ((कन्वीनर)) एवं सह संयोजकों की नियुक्तियां की गई। इसके साथ ही युवा मोर्चा के जिला प्रधान विक्रम लक्की ने युवा मोर्चा के दक्षिण मंडल प्रधान की घोषणा भी की। भाजपा के जिला महा मंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रधान परमिंदर गोयल एवं युवा प्रधान विक्रम लक्की ने नए युवाओं को जिम्मेवारी कर पार्टी के काम में जुट जाने को कहा। भाजपा द्वारा अरुणदीप सिंगला को आईटी सैल का जिला संयोजक, राहुल जिंदल को आईटी सैल का सह संयोजक, दविंदर सिंह आईटी सैल का सह संयोजक, गुरविंदर सिंह को आईटी सैल का सह संयोजक, नारायण बंसल को एजुकेशन सैल का जिला संयोजक, राजीव मिश्रा को युवा मोर्चा दक्षिण मंडल का प्रधान, एडवोकेट रोहित शर्मा को लीगल सैल का सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महा मंत्री उमेश शर्मा, सुखमंदर सिंह रावी बॉक्सर, रविंदर रूबी, मोहन वर्मा, मुनीश कंसल, रिंकू के अलावा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर, के आईटी सेल के जिला संयोजक ((कन्वीनर)) एवं सह- संयोजकों की नियुक्तियां की गई।