पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अब नई तकनीक से होगा आंखों का इलाज’

‘अब नई तकनीक से होगा आंखों का इलाज’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - शहर के जीटी रोड पर बराड़ आई अस्पताल का शुभारंभ रविवार को होने जा रहा है। इस अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे सभी बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा।
इस अस्पताल को इंटरनेशनल मापदंडों के आधार पर बनाया गया है। आंखों की गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने के लिए अब मरीजों को अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार को बराड़ आई अस्पताल के डॉ.पीएस बराड़ ने यह जानकारी दी। डॉ.बराड़ ने कहा कि दूषित वातावरण के चलते कई प्रकार के आंखों की बीमारी लोगों को हो रही है। लोग अपनी आंखों की रूटीन में जांच नहीं करवाते है। जिसके चलते उन्हें अपनी आंखों के बारे में जानकारी नहीं रहती। गौर हो कि डॉ.बराड़ कई सालों से कोटकपूरा में अपना आई अस्पताल चलाते हैं।
डॉ.बराड़ ने बताया कि उनके अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें इंस्टाल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में आंखों की सभी बीमारियों का इलाज होगा। डॉ.बराड़ के अनुसार उनके अस्पताल में आंखों के पर्दे का ऑपरेशन, कोर्निया, मोतिया का ऑपरेशन मशीनों के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में आई की प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को इस अस्पताल को लोगों की सेवा के लिए शुरू कर दिया जाएगा।