तेज हवाओं से ठिठुरन आज भी राहत नहीं
भास्कर न्यूज - बठिंडा
शुक्रवार को सुबह अचानक धुंध पडऩे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर लोग पूरी तरह से ढके नजर आए। पूरा दिन तेज हवाओं के चलते मौसम में सिहरन दौड़ती रही। दोपहर बाद सूरज निकलने के चलते लोगों को थोड़ी राहत तो मिली। लेकिन हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। वहीं, गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूलों और मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में फाइन रिहसर्ल के दौरान बच्चों को ठंड के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।