पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीजा के नाम पर 50 हजार ठगे

वीजा के नाम पर 50 हजार ठगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - मलेशिया में रहने वाले पति के वीजा की समय-सीमा बढ़ाने के नाम पर आईसीआईसीआई चौक के समीप स्थित ट्रैवल एजेंट भाइयों ने करनैल सिंह नगर निवासी एक महिला से हजारों रुपये ठग लिए। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दी शिकायत में सुखजीत कौर पत्नी अजमेर सिंह निवासी करनैल सिंह नगर, डबवाली रोड ने बताया कि करीब छह महीने पहले पति मलेशिया में काम के सिलसिले में गया था। कुछ हफ्ते पहले पति के वीजा की समय सीमा खत्म होने के कारण आईसीआईसीआई बैंक के समीप स्थित ट्रैवल एजेंट से संपर्क किया। ट्रैवल एजेंट सगे भाई गली नंबर एक धोबियाना बस्ती ने उससे पचास हजार रुप, ले लिए। मगर वीजा की अवधि नहीं बढ़वाई। ईओ विंग इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ करीब एक हफ्ते पहले भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।