पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीव और परमात्मा के मिलन में सहायक है सद्गुरु : साध्वी

जीव और परमात्मा के मिलन में सहायक है सद्गुरु : साध्वी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने शुक्रवार को परसराम नगर में सत्संग समागम का आयोजन किया। कथा समागम में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी कात्यायनी भारती ने कहा कि मनुष्य जीवन में गुरु का महत्व सबसे ऊपर है। समाज की प्रत्येक परिस्थिति से गुरु ही हमें परिचित करवा सकता है।
साध्वी ने कहा कि जैसे छोटे बच्चों को जो कि सांसारिक परिस्थितियों व अपने भले बुरे के बारे में अनजान है, उन्हें हम अध्यापकों के पास शिक्षा ग्रहण करने भेजते हैं, ताकि वे समाज में तरक्की कर सके। ठीक इसी प्रकार की परिस्थितियां हमारे साथ भी होती है। जब हम परम आनंद व मोक्ष की कामना लेकर सद्गुरु की शरण में जाते हैं तो वे हमारे दुर्गुणों को पूरी तरह से नष्ट कर हमें सद्ज्ञान प्रदान करते है, ताकि हमारा व परमात्मा का मिलन हो सके। साध्वी ने कहा कि यदि हम महापुरुषों के जीवन को जाने तो पता चलता है कि प्रत्येक को उनके गुरु के संरक्षण व सद्ज्ञान ने महान बनाया। साध्वी ने कहा कि धैर्यवान व्यक्ति जीवन में बड़े से बड़े दुख में भी विचलित नहीं होता। मनुष्य को पृथ्वी की तरह धैर्यवान होना चाहिए। जैसे धरती कितने पापियों का भार वहन करते हुए भी अपने कर्म करते हुए समस्त धरावासियों का पालन करती है। जिस कारण हम उसे माता का दर्जा देते हैं। इसी प्रकार यदि मनुष्य भी धैर्य को अपनाते हुए अपने कर्मों को करे, तो वो समाज में आदर्श रूप में स्थापित हो सकता है।