- Hindi News
- शिक्षा में गुणात्मक सुधार को जारी किए गए निर्देश
शिक्षा में गुणात्मक सुधार को जारी किए गए निर्देश
बठिंडा - जिला परिषद के चेयरमैन ने शिक्षा में सुधार को लेकर मीटिंग की। मीटिंग में पंचायती राज के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विचार किया गया, जिसके लिए निर्देश जारी किए गए। इसमें निर्देश दिए कि हैड टीचर की छुट्टी पर सीनियर अध्यापक को बनाया जाए व हैड टीचर अपनी छुट्टी संबंधी बीडीपीओ से मंजूरी ले, हर स्कूल में छुट्टियों के रिकार्ड के लिए रजिस्टर लगाया जाए, स्कूल स्टाफ द्वारा आधी छुट्टी के समय स्कूल न छोड़ा जाए, बच्चों की कॉपियों को सही ढंग से चेक किया जाए, स्कूलों के छोटे काम फंड से करवाए जाएं, बच्चों की गिनती के हिसाब से फर्नीचर लगाया जाए, स्कूल मुखी का दफ्तर साफ होना चाहिए, फालतू समान स्टोर में रखा जाए, स्कूलों में लिखे माटो व अन्य सामग्री चेक की जाए, स्कूलों के मेन गेट पर स्कूल के नाम का बोर्ड लगा हो। बैठक में में जिला परिषद के उप-मुख्य कार्यकारी अफसर रविंदर सिंह, जिला परिषद के जिला शिक्षा अफसर जसप्रीत सिंह, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर बठिंडा गोपाल शरन, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर फूल गुरमीत सिंह, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर मौड़ अमरजीत सिंह, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर मनजोत सिंह, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर नथाना लेनिन गर्ग, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर रामपुरा परवेश गोयल आदि उपस्थित हुए।