15 किलो भुक्की सहित एक काबू
बठिंडा - थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने एक व्यक्ति को 15 किलो भुक्की के साथ पकड़ा है। एसआई गुरदर्शन सिंह ने बताया कि विगत दिनों पुलिस टीम पुल सूए लिंक रोड जस्सी के समीप गश्त कर रही थी। शहर की तरफ आ रहे व्यक्ति गुरबखशीश सिंह निवासी लीले दी आटा चक्की पूजा वाला मोहल्ला को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास 15 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ में जुट गई। इनके मुताबिक इनके गिरोह का पता लगाया जाएगा।