मारपीट के आरोप में तीन नामजद
बठिंडा - रंजिशन गांव खोखर में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। थाना बालियां वाली पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति के बयान पर तीन भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया हैं। पुलिस को गुरनैब सिंह निवासी गांव खोखर ने बताया कि बीती 24 जनवरी को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आरोपी जगसीर शर्मा, राम शर्मा व जीत शर्मा निवासी गांव खोखर ने लाठियों व हथियारों से उस पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसकी रंजिश यह थी कि वह आरोपी जगसीर शर्मा के खिलाफ पंचायती चुनाव लड़ा था।