पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबठिंडा। शराब के नशे में धुत होकर रेल के चिफ टिकट इंसपेक्टर ((सीटीआई)) ने एक महिला टीटी के साथ गाली गलौज की। महिला की शिकायत पर अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीटीआई बीआर मेहता को तत्तकाल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
इसके साथ ही उउसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश जारी कर दिया। बठिंडा रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटी रीटा ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर रेलवे स्टेशन पर थी। सुबह करीब सात बजे सीटीआई बीआर मेहता उसके पास नशे में धुत होकर पहुंचा।
मेहता ने उसके साथ गाली गलौच की व काफी बहस भी की। उसने इसकी शिकायत तुरंत स्टेशन अधीक्षक व पुलिस को दी। स्टेशन अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी तुरंत अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार को दी। सीनियर डीसीएम ने सीटीआई मेहता को सस्पेंड कर दिया।
मेहता ने नए साल की पूर्व संध्या को भी नशे की हालत में स्टेशन के पूछताछ केंद्र का शीशा तोड़ दिया था। सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाया इसके बावजूद भी विभाग ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.