- Hindi News
- कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट, 11 घंटे देरी से पहुंची अवध आसाम
कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट, 11 घंटे देरी से पहुंची अवध-आसाम
भास्कर न्यूज - बठिंडा
शहर शनिवार को घंटों कोहरे की चपेट में रहा। अन्य दिनों के मुकाबले विजिबिलिटी काफी कम थी। सुबह के समय 30 मीटर पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दोपहर को बेशक सूर्य देवता के दर्शन हुए पर ठंडी हवा से आम जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक राजकुमार ने बताया कि आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम के मिजाज में तब्दीली के कोई आसार नहीं हैं। रविवार की सुबह भी धुंध पड़ सकती है। शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम में 97 फीसदी नमी रही, जो दोपहर के समय 68 फीसदी पर आ सिमटा।