पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों पर लाठीचार्ज शर्मनाक : जस्सी

अध्यापकों पर लाठीचार्ज शर्मनाक : जस्सी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। रोजगार मांग रहे बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज करना बहुत ही शर्मनाक है। सरकार विकास के झूठे दावे कर रही जबकि अधिकारों के लिए लडऩे वालों को पुलिस की ज्यादती का सामना करना पड़ रहा है। यह बात पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी ने कही। उन्होंने कहा कि आजाद देश में अपना अधिकार मांगने का हर किसी को हक है, पर राज्य सरकार द्वारा लोगों से उनका अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव भोखड़ा में पुलिस द्वारा अध्यापकों को भगा भगाकर पीटना लोकतंत्र का गला घोटना है, जबकि कई महिला अध्यापक बेहोश भी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना में साथ देने वाले अकाली नेताओं पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। उनके साथ शहरी प्रधान मोहन लाल झुंबा, इकबाल सिंह, महिंद्र कौर, भगवान दास, अमरिंदर सिद्धू, कुलजीत गोगी, रुपिंदर बिंद्रा उपस्थित थे।